फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
बंडा के अंशुल मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। दीवार पर कार्य कर रहे बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी 28 वर्षीय अंशुल मिश्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी संतोष मिश्रा के पुत्र अंशुल मिश्रा शुक्रवार शाम को सीढ़ी लगाकर दीवार पर निर्माण कार्य कर रहे थे। दीवार के पास से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। काम के दौरान अंशुल अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। वह सीढ़ी से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवार के लोग अंशुल को जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अंशुल की मौत हो गई। अंशुल की मौत से मां गीता देवी, पत्नी लवी देवी, भाई हर्ष, अंशुल और पुत्र पार्थ का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी पुलिस को ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें