फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने हाईटेंशन लाइन के तार पकड़कर जान दी

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
युवक ने हाईटेंशन लाइन के तार पकड़कर जान दी
विज्ञापन
हांडा कालोनी में एक युवक ने घर के पास बिजली के हाईटेंशन तारों को पकड़कर आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे उसकी बीमारी मुख्य वजह बतायी जा रही है। परिवार वालों ने शव का पीएम कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक संतोष सिंह रोजा थाना क्षेत्र के हांडा कालोनी में जगदीश प्रसाद तिवारी के मकान में अपने छोटे भाई हरभजन सिंह के साथ रहता है। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय हरभजन सिंह पिछले कई दिनों से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था। उसका एक निजी अस्पताल मेें इलाज चल रहा था। संतोष के मुताबिक रविवार सुबह से ही हरभजन को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत थी। इससे उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी। सुबह करीब नौ बजे हरभजन घर से बाहर निकला और मकान के पास कोने में लगे 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार पकड़कर लटक गया। हाईटेंशन लाइन सौ केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े थे। बिजली के तार पकड़ते ही हरभजन सिंह का दाहिना हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस गये और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों ने शव का पीएम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मोहल्ले और परिवारीजनों की सहमति से हरभजन के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

हरभजन सिंह के परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। वह बीमारी से तंग था, जिससे मौत का कारण साफ नजर आ रहा था। किसी का कोई दोष नहीं है। पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। - नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें