शाहजहांपुर। कांट के जलालपुर गांव निवासी 21 वर्षीय दीन मोहम्मद ने शनिवार रात घर से एक किलोमीटर दूर खेत में जामुन के पेड़ में रस्सी से फंदे से लटककर जान दे दी।
मृतक के पिता शरीफ ने बताया कि बेटा दीन मोहम्मद मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शनिवार रात बेटा घर में नहीं दिखा, तब गांव में उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद खेत की ओर जाकर देखा तो जामुन के पेड़ से शव लटका था। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शरीफ ने बताया कि मोहम्मद दीन उनके पांच बेटों में चौथे नंबर का था। संवाद