फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम पूरा, दस मिनट देरी से आई वंदे भारत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर क्रेन से गर्डर रखते रेलवे कर्मी। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया है। तैयारियों के चलते अप और डाउन लाइन पर गर्डर रखने का काम पूरा किया गया। इस बीच वंदे भारत ट्रेन दस मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। पुराने आरपीएफ थाने के पास ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। इस पर गर्डर रखने के लिए ब्लॉक लिया गया। शनिवार को कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था। रविवार को सुबह ब्लॉक के दौरान अप और डाउन लाइन पर गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, कर्मियों ने एक दिन पहले ही क्रेन आदि को तय स्थान पर खड़ा कर तैयारी कर ली थी। ब्लॉक मिलते ही काम शुरू करा दिया। सुबह 10:10 बजे काम पूर्ण कर लिया। इस अवधि में सहारनपुर से आने वाली डाउन लाइन की वंदे भारत ट्रेन दस मिनट देरी से आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें