फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों से वार्ड फुल

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में लोग उल्टी-दस्त और बुखार के शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड ऐसे मरीजों से फुल हो गए। 1733 पर्चे बनने से ओपीडी और ट्रामा सेंटर में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। लगभग 50 अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 25-30 प्रतिशत उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के मरीज वार्ड में भर्ती हैं। वार्ड में बेड फुल होने के कारण ट्रामा सेंटर में मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर उपचार करना पड़ा। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर नाकाफी साबित हो रहे हैं। तीमारदार घरों से लाए पंखे अपने मरीजों पर पंख डुला रहे हैं।
मंगलवार को ओपीडी में पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। 1700 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में हो रहा बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, बुखार के शिकार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों की चपेट में आकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त और पेट में दर्द और घबराहट के मरीजों की संख्या अधिक है। हड्डी रोग विभाग के डॉ. सरोज ने बताया कि इस समय शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राेजाना 50 से अधिक मरीज ऐसे आ रहे हैं जिनके शरीर में दर्द-टूटन हो रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें सर्वाधिक उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज हैं। वार्ड में अतिरिक्त बेड भी डलवा दिए गए हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

ओपीडी में पांच दिन में बने 7622 पर्चे
रविवार को छोड़ राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पांच दिन में 7622 पर्चे बने। 19 जून को 1327 पर्चे बने थे। साथ ही 20 जून को 1314, फिर 21 जून को 1407, 23 जून को 1841 और 24 जून को 1733 पर्चे बने। अभी दो-तीन दिन पहले यह संख्या पहले 13 से 14 सौ के बीच थी।


गर्मी के मौसम में रखें ख्याल
- बाहर का खाना खाने से बचें।
- तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

- तरल पेय पदार्थों का खूब इस्तेमाल करें।

- ओआरएस का इस्तेमाल करें।

- शरीर में पानी की कमी न होने दें।

- परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
(जैसा कि डॉ. राजेश कुमार ने बताया।)

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें