फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन नहीं रुकी, रेलवे कर्मचारियाें को हाथ लगी मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर बृहस्पतिवार को ट्रेनों के ठहराव को लेकर सारा उत्साह मायूसी में बदल गया। रेलवे के कर्मचारी ट्रेनों के रुकने का इंतजार कर रहे थे। तभी बड़ौदा हाउस से नौ सितंबर से ट्रेनों के रुकने का मेसेज जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास करने के बाद पंजाब मेल, मुगलसराय एक्सप्रेस, बरेली बनारस और दून एक्सप्रेस को रोजा में रुकने की मंजूरी मिली थी। यह ट्रेनें कोविड से पहले रुकती थीं। कोरोना खत्म होने के बाद ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया। रेलवे ने बृहस्पतिवार को ट्रेन ठहराव का पत्र जारी किया था। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था।
शाम को बरेली बनारस के रुकने पर लोको पायलट व गार्ड का स्वागत करने के लिए रेलवे के कर्मचारियों व अन्य ने तैयारी की। रेलवे यूनियन कार्यालय पर सभी एकत्र थे। लेकिन, शाम 5:43 बजे बड़ौदा हाउस से आए मेसेज से मायूसी हाथ लगी। अब ट्रेन का ठहराव नौ सितंबर से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें