फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई खतौनी का लगाया जाए पता, दोषी भेजे जाएं जेल

विज्ञापन
पुवायां में धरना स्थल पर नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का पुवायां मंडी परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने तहसील से नवंबर 2021 में चोरी गई खतौनियां बरामद कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि एक साल से अधिक समय के बाद भी पुलिस चोरी गई खतौनी बरामद नहीं कर सकी हैं और दोषियों का कोई पता नहीं लगा सकी है। अधिकारी इसका संज्ञान लेकर पुलिस को निर्देशित कर कार्रवाई कराएं।
गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने, आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने, ड्रग वेयर हाउस के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच कराने, गांव महुरेना में चकमार्ग पर खड़े पेड़ नीलामी के बाद भी नहीं काटे जाने पर दूसरे को नीलामी देने आदि मांगें भी जल्द पूरी की जानी चाहिए। श्रीकृष्ण जाटव, कप्तान सिंह, अली अब्बास, राजीव, प्रदीप कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें