फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैठक में गैरहाजिर रहे कृषि व सिंचाई विभाग के अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्वास्थ्य समिति, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने विकास भवन में बैठक की। कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित होने पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो सीएचओ सही से काम नहीं कर रहे, उनको चिह्नित कर सेवा से बाहर किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, ज्योति अभियान एवं ई-संजीवनी की प्रगति ठीक न होने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि आभा आईडी बनाने की प्रगति तेज की जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संबंधित विभाग 27 जून तक अपनी कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग की जाए। अनियमितता होने पर आशा, एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें