फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसी पुल : निकलती है गाड़ी तो उड़ती है धूल...निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
पुवायां खुटार मार्ग पर भैंसी नदी के पास ट्रक निकलने से उड़ती धूल - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां-खुटार मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास वाहन चालकों की मुसीबत कम नहीं हुई है। पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है, लेकिन कच्चे बगल से कच्चे रास्ते को दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे चालकों को अगला वाहन दिखाई नहीं देता है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी शासनकाल में बना भैंसी नदी का पुल लोहे के गर्डर पर लकड़ी के पटले डालकर बना हुआ है। लकड़ी के पटले अक्सर टूटते रहते हैं। पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। इसलिए पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने भारी वाहनों को पुवायां से बंडा होते हुए खुटार जाने की सलाह दी है।
इससे करीब 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है और एक स्थान पर टोल टैक्स भी देना पड़ता है। इस वजह से भारी वाहनों के चालक, रोडवेज बस आदि पुल के पास कच्चे रास्ते से निकल रहे हैं। कच्चा रास्ता रेतीला और बेहद खराब होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तीन दिन पूर्व यहां एक स्कूल बस भी एक घंटे तक फंसी रही थी। कच्चे रास्ते पर वाहनों के निकलने से इतनी धूल उठती है कि पीछे चले रहे वाहनों के चालकों को आगे कुछ भी दिखना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त हो
अधिकारी कह रहे हैं कि पुल दो माह में बनने लगेगा, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा। कम से कम छह माह लगेंगे। तब तक वैकल्पिक मार्ग को पुख्ता बनाकर वाहनों का आवागमन सुचारू करना चाहिए। -अमनदीप सिंह लवी, बरौना पुवायां
बहुत हो रही परेशानी
अधिकारियों को पुल बंद करने से पहले साइड में खड़ंजा या मिट्टी डालकर रास्ते को सही कराना चाहिए था, लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही पुल को बंद कर दिया। इससे बहुत परेशानी हो रही है। -अवतार सिंह, उपनिदेशक राना पब्लिक स्कूल पुवायां
ध्यान दे पीडब्ल्यूडी
भैंसी पुल के बंद होने के बाद साइड से निकलने वाले वाहनों के चालकों और उसमें बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी को इस ओर ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए। -सुखविंदर सिंह, गंगसरा
कच्चा रास्ता सही कराएं
भैंसी पुल के पास स्थित बेहद खराब है। वहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कच्चे रास्ते को सही कराया जाना चाहिए, जिससे वाहनों का आवागमन सही से हो सके। - जयप्रकाश पांडे, बेहटा संवात पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें