फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसरात-पुक्का पुल रोड पर धूल और जाम का कारण बनी सीवर लाइन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बिसरात रोड की खोदी गई सड़क । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जल निगम की ओर से शहर में जलापूर्ति और सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस दौरान सड़क को खोदने की जरूरत होती है। नियमानुसार सड़क को खोदकर पाइपलाइन डालने के बाद उसकी मरम्मत करने की जिम्मेदारी भी जलनिगम की है, लेकिन उसमें लापरवाही बरते जाने से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिसरात से पक्का पुल रोड का भी हाल खराब है।
विज्ञापन

हनुमत धाम से लेकर पक्का पुल तक एक तरफ जगह-जगह जेसीबी से सड़क को खोदकर सीवर लाइन डालने का काम हो रहा है, तो दूसरी तरफ जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन भी डाली जा रही है। इस रोड पर मकान और दुकानों के सामने ही सड़क खोदी हुई पड़ी है। सीवर लाइन के बड़े-बड़े सीमेेंटेड पाइप सड़क के किनारे ही डाल दिए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को ही नहीं राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर धूल उड़ती रहती है, तो बार-बार जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम के समय होती है, जब हनुमतधाम पर दर्शनार्थ पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती है।
धूल उड़ने से परेशानी
बिसरात रोड पर ट्रांसपोर्ट के सामने ही खोखा रखकर सब्जी-पूड़ी बनाने का काम करता हूं। जब से सड़क पर सीवर लाइन डालने के खोदाई की गई है, धूल उड़ती ही रहती है। ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां चलाने वाले चालक-परिचालक खाना खाने आते हैं तो परेशानी होती है। - सचिन कुमार
विज्ञापन

दुकानदारों को दिक्कत
सीवर लाइन और जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम हो रहा है, इससे लोगों को सुविधा ही मिलेगी। लेकिन वर्तमान समय में बहुत दिक्कत हो रही है। मिट्टी होने के कारण धूल उड़ती रहती है। दुकानदारों के साथ ही वाहन चालक भी परेशान होते हैं। - सुरेश कुमार
सड़क बने नहीं हुआ समय
बिसरात से पक्का पुल की ओर जाने वाली सड़क को बने अधिक समय नहीं हुआ है। तब ही ऐसी व्यवस्था कर देनी चाहिए थी, जिससे सीवर व जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम सड़क की खोदाई करने की जरूरत न पड़ती। अब समस्या सभी को हो रही है। - सूरज
जाम की समस्या रहती है
जल निगम के ठेकेदारों की मनमानी के कारण दुकानदारों, मकान मालिकों और राहगीरों को जो तकलीफ उठानी पड़ रही है, उसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना चाहिए। तब ही काम को गंभीरता के साथ और जल्दी पूरा किया जाएगा। जाम की समस्या बनी रहती है। - मोनू पाल

शाहजहांपुर के विसरात रोड पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें