फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेमी के साथ गई कोटेदार, स्टॉक रजिस्टर भी ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। एक गांव की उचित दर विक्रेता वितरण के लिए आया राशन बेच कर स्टॉक रजिस्टर समेत प्रेमी के साथ चली गई। पूर्ति निरीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस मामले में कोटेदार के पति और ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर को पिछले दिनों संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कोटेदार गत 11 जुलाई को शाम सात बजे दुकान का सरकारी राशन बेच कर अपने प्रेमी के साथ गांव से कहीं चली गई हैं। एसडीएम के निर्देश पर गांव में जांच के लिए पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार मौजूद नहीं मिलीं।
मौके पर मिले कोटेदार के पति ने बताया कि पत्नी स्टॉक रजिस्टर अपने साथ लेकर चली गई हैं। मौके पर स्टाक में एक क्विंटल गेहूं और 8.8 क्विंटल चावल पाया गया। पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि दुकान के स्टॉक में 52.76 क्विंटल गेहूं और 78.91 क्विंटल चावल होना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि कोटेदार ने व्यक्तिगत लाभ के लिए उसकी कालाबाजारी कर ली है। आरोपी कोटेदार की पत्रावली पर डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें