फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डभौरा गांव में गंदगी से ग्रामीण परेशान, प्रकाश व्यवस्था भी चौपट

विज्ञापन
तिलहर रेलवे स्टेशन के समीप गांव डभौरा के अंदर नालियों में अटी- पड़ी गंदगी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। रेलवे स्टेशन के समीप गांव डभौरा की बदहाली दूर नहीं हो रही है। गांव की आबादी लगभग 10 हजार है। इतने बड़े गांव में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी केवल दो सफाई कर्मचारियों पर है। इसके कारण गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। गांव के बाहर तिलहर से निगोही जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी पुलिया का निर्माण करा रहा है। पुलिया अधूरी होने से दिक्कत है। पुलिया के बायीं ओर पीडब्ल्यूडी ने एक नाला बनाया है। नाला कूड़े से चोक होने के कारण गंदा पानी गांव में भरा रहता है। पथ प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण चोरों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

गांव में गंदगी के ढेर
गांव में केवल दो सफाई कर्मचारी हैं। इसके कारण गांव में सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मचारी बढ़ाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। -शानूर, बीडीसी सदस्य, व्यापारी।
खंभों में नहीं जलती लाइट
मेरे मोहल्ले में गलियों में कूड़ा फैला रहता है। बिजली के खंभों पर बल्ब नहीं लगे हैं। रात में अंधेरा पसरा रहता है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। -असलम, मैकेनिक।
विज्ञापन

चोक नाला साफ कराएं
गांव की मेन पुलिया खराब पड़ी है, जिसके कारण यहां सड़क पर पानी भर जाता है। निगोही रोड पर पीडब्ल्यूडी का नाला भी बंद है। तत्काल नाला खुलवाना चाहिए। -अब्दुल राशिद।
सफाईकर्मी नहीं आते
गांव की सड़कों की नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी नहीं आता है। लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे अंधेरा रहता है। चोरों का डर बना रहता है। - रितेश, शिक्षक।
गंदगी में पनप रहे मच्छर
गांव की सफाई व्यवस्था पर प्रधान को ध्यान देना चाहिए। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। सफाई न होने पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा और बीमारी फैल सकती है। -अरशद खां
मूलभूत सुविधाएं नहीं
आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। गांव की आबादी अधिक है। उसके हिसाब से सफाईकर्मियों को बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि व्यवस्था दुरस्त हो। -मशहूर हसन खान, किराना व्यापारी।
सड़क पर कूड़े के ढेर
मेरे घर के आसपास श्मशान घाट को जाने वाले मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मच्छर बहुत हो गए हैं। बीमारी फैलने की आशंका है। सफाई नियमित हो। -ओमप्रकाश सिंह।
बढ़ाए जाएं कर्मचारी
गांव की आबादी को देखते हुए दो सफाई कर्मचारियों से काम नहीं हो पा रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़नी चाहिए। गांव में बहुत गंदगी फैली रहती है। -मोहम्मद वसीम, किराना व्यापारी।
कई बार कर चुके हैं मांग
मेरे ग्राम पंचायत में मात्र दो सफाई कर्मचारी हैं। मैं खंड विकास कार्यालय से सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग कर चुकी हूं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों से सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग करूंगी। बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। श्मशान घाट मार्ग की सफाई व्यवस्था भी शीघ्र दुरस्त कराई जाएगी। -शबनम अंसारी, प्रधान ग्राम पंचायत डभौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें