पुवायां में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते खाद्य विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी चुनाव के प्रेक्षक बनाए गए खाद्य विभाग लखनऊ के अपर आयुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुवायां के ब्लॉक परिसर में बूथ का निरीक्षण किया। मतदान की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
प्रेक्षक ने एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार से एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। अपर आयुक्त मंडी परिसर में लगे गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचे और गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली।
कुछ केंद्रों पर गेहूं पड़ा था। जानकारी करने पर सेंटर प्रभारियों ने बताया कि गेहूं में नमी मानक से ज्यादा है, इसीलिए गेहूं सूखने के लिए पड़ा है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को कोई समस्या न हो और किसानों का गेहूं सेंटर से वापस नहीं किया जाना चाहिए। शाहजहांपुर के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार, डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार, मंडी सचिव सुमन भारती आदि अधिकारी मौजूद रहे।