शाहजहांपुर। डोरेमॉन्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को रिपोर्टकार्ड वितरण किए और कैशबैक योजना का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बच्चों को रिपोर्टकार्ड बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने अभिभावकों के पैर छूने की परंपरा को कायम रखा है, जिसे देखकर बहुत खुशी हुई है। प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने बताया कि बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्कूल ने 10 हजार रुपये कैशबैक योजना शुरू की है।
इसका मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वैष्णवी यादव, अध्यानश कुशवाह, शिवांक मेहरोत्रा, वान्या अरोरा, वेदंश गुप्ता, शिवाय गुप्ता, ईवा मौर्या, सताक्षी रस्तोगी, वान्या अग्रवाल, सूर्य रस्तोगी, देवर्ष राज, आराध्या वर्मा, चिराग भारती, यशवर्धन राठौर, अथर्व भल्ला, उज्ज्वल राठौर, प्रत्यक्षा त्रिपाठी, दृष्टि सोनी, विधि पांडेय, अरनव रस्तोगी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेेणी प्राप्त किया। इन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मैनेजर नवनीत रस्तोगी, ओमकार मनीषी, डॉ. पुनीत मनीषी, अवनीश मिश्रा, श्याम नाथ रस्तोगी, शुभी गुप्ता, फैज खान, अंशिका बाथम, आकांक्षा मिश्रा, सान्या रोहरा, चारु, रिया, इकरा, मानसी रोहरा, शंकर लाल, आलोक राठौर, कीर्ति सक्सेना, अंकुर, दीपांशी, कंचन, कार्तिकी आदि मौजूद रहे। संवाद