फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रात में लुढ़का पारा, दिन में धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से ठंडी हवा चली तो रात में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार सुबह तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन सूर्योदय के बाद दोपहर तक धूप में तेजी आने के साथ ही अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को चार मिमी बारिश के बाद रात में नम हवा चलने से सुबह तक वातावरण में आर्द्रता 31 प्रतिशत बढ़कर 60 फीसदी से ज्यादा हो गई। इस कारण सूर्योदय से पहले तक ठंडी हवा चलती रही। करीब दो घंटे तक सूरज बादलों में छिपा रहा, लेकिन बाद में धुंध हल्की पड़ने और धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ गई। तेज धूप से बाजारबंदी के दिन बहादुरगंज के फुटपाथों पर सजने वाले बुध बाजार में भी सन्नाटा जैसा बना रहा, जबकि बुधवार को इस बाजार में सस्ता सामान खरीदने वालों की इतनी भीड़ उमड़ती है कि राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना कठिन हो जाता है।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार प्री-मानसून की बारिश का समय अब शुरू हो चुका है। इसीलिए उमस बढ़ रही है और बादल लगातार मंडरा रहे हैं। उनका कहना है कि वायुदाब सामान्य से कम बना रहा और उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें