फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने पढ़वाईं किताबें, जताई नाराजगी

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से सवाल पूछते प्रभारी मंत्री । स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तिलहर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर का निरीक्षण किया। बच्चों से किताबें पढ़ाकर देखीं। इस दौरान वर्तनी में त्रुटि पाए जाने पर नाराजगी जताई। बीएसए दिव्या गुप्ता को निर्देश दिए कि विद्यालय में शिक्षण प्रबंधन की स्थिति में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए बीएसए को निर्देश दिए। उपस्थित प्रधानाध्यापिका अर्चना, सुषमा और सहायक अध्यापकों से छात्रों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्राप्त कर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं।
मंत्री ने विद्यालय में संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी की पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से छात्राओं से पाठ्यक्रम पढ़वाकर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। इस दौरान वर्तनी की त्रुटियों का पता चलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। शैक्षणिक कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक कार्य, साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी, सीओ सदर प्रियांक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें