फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में खिली तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी

Wed, 19 Mar 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मंगलवार को सदर बाजार में तेज धूप में गन्ने का जूस पीकर प्यास बुझाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार को सुबह से वायुदाब सामान्य से अधिक होने के कारण ठंडी पछुआ हवा के झोंके सर्दी का अहसास कराते रहे। दोपहर तक तीखी धूप से मौसम गर्म हो गया।
विज्ञापन

रात में आर्द्रता 57 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ठंडी हवा चली तो न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के असर से अधिकतम तापमान भी 0.4 डिग्री घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दो मिलीबार अधिक होने के कारण सुबह से दोपहर बाद तक 15 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि दिन में धूप की तेजी से वातावरण में घुली नमी घटकर 26 प्रतिशत हो गई। इसी कारण दोपहर में हवा थोड़ी गर्म महसूस हुई। उनका कहना है कि वायुदाब स्थिर बना हुआ है और इसे देखते बुधवार को सुबह कुछ देर बादल छाए रहने के बावजूद मौसम शुष्क बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें