फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तत्वों की जानकारी हो तो त्रिदोष समझना आसान : आचार्य

Wed, 19 Mar 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में कथा सुनाते आचार्य सुशील बलूनी। स्रोत मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुशील बलूनी ने वास्तु शास्त्र के पंच महा भूत विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। यदि पांच तत्वों की जानकारी ठीक से होगी तो त्रिदोषों को समझना आसान होगा। इससे शरीर व मन को स्वस्थ रखने का ज्ञान होगा। गुरु गोविंद सिंह, वीर शिवाजी, वीरांगना लक्ष्मी बाई, कबीरदास, मलूक दास के बारे में बताते हुए आचार्य बलूनी ने मन के उत्साह पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। बोले कि जागृत रहकर, स्वस्थ शरीर के साथ बहादुरी के साथ जीने से ही भाग्योदय होगा। यह गुण होने पर ही प्रभु कृपा बनती है, ऐसा उपदेश व्यास पीठ से आचार्य जी ने कहा है। कथा के दौरान बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं आराध्या, अर्थवा, लेपिस, सेजल, प्रियांशी, जाविया ने श्याम वंशी बजाते हो, शिव तांडव, आज गली-गली जैसे गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें