फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका

विज्ञापन
महिला थाने में गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन रोड स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हुए आयोजन में छात्राओं ने पुलिस के कामकाज करने का तरीका जाना।
विज्ञापन

गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल की छात्राएं बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिला थाने पहुंचीं। छात्राओं को महिला थाने की इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कराया। उन्हें सीसीटीएनएस कक्ष की जानकारी दी। बताया कि पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्पडेस्क बनी हुई है। वहां आने वाले प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनके मध्य आपसी समझौते का प्रयास करते हैं जिससे किसी का परिवार न टूटे। न मानने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाती है।
इंस्पेक्टर ने छात्राओं से कहा कि पुलिस मदद के लिए होती है। अगर कभी किसी समस्या का सामना करना पड़े तो पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सकती हैं। तुरंत मदद पहुंचेगी। इसके अलावा अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी दर्ज करा सकती हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया और कामकाज की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका पूनम शर्मा, छात्रा शिवानी सक्सेना, तुबा खान, सुहानी ठाकुर, वैष्णवी शुक्ला, नमरा फातिमा, तनवी सक्सेना, शगुन सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का संभलकर करें इस्तेमाल
छात्रा कीर्ति ने पूछा कि सोशल मीडिया का उपयोग करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति की दोस्ती को स्वीकार नहीं करें। किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। सोशल मीडिया के खाते में निजता का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें