तिलहर में एनसीसी के लिए छात्राओं का चयन करते अधिकारी। स्रोत : विद्यालय
तिलहर। नेशनल कैडेट कोर की 25वीं यूपी बटालियन के अधिकारियों ने बुधवार को यहां आकर एलबीजेपी इंटर कॉलेज और आरबीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की एनसीसी में चयन की प्रक्रिया पूरी की। यहां आए एनसीसी बटालियन के अधिकारी सूबेदार श्रवण सिंह, हवलदार राजकुमार और हवलदार कुंवर पाल ने पहले चरण में छात्र-छात्राओं का भगवान सहाय ब्लॉक के मैदान पर नामांकन किया। बाद में शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से उनका चयन किया। संवाद