खुदागंज। ताहरपुर गांव में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने हरिशंकर को रंजिशन घेरकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने गईं उनकी पत्नी बबिता को भी हमलावरों ने पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल दंपती ने सीएचसी पर उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में बबिता ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मारपीट के दौरान उनके सोने के कुंडल भी गिर गए। गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच जाने से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद