फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नामांकन की आयोग ने उपलब्ध कराई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन ऑनलाइन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। यही नहीं, आयोग से निर्धारित वेब लिंक पर जाकर प्रत्याशी अपने शपथ पत्र और जमानत की धनराशि भी ऑनलाइन जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने इस बारे में प्रशासन को विस्तृत गाइडलाइन भेजी है। इसके अनुसार ऑनलाइन नामांकन के लिए वेब लिंकएचटीटीपीएस.सुविधा.ईसीआई.जीओवी.इन उपलब्ध है। ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं। साथ ही उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।
गाइडलाइन के अनुसार शपथ पत्र के प्रिंट आउट के नोटराइजेशन के बाद उसे रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया जा सकता है। ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत धनराशि भी ऑनलाइन जमा करने की वेब लिंक में व्यवस्था की गई है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने के पश्चात जमानत धनराशि जमा करने के लिए लिंक के पे विकल्प को क्लिक करते हुए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। अभ्यर्थी पहले से प्रभावी व्यवस्था के तहत नकद जमानत धनराशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें