फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद लेकर जा रही मालगाड़ी का बैगन पटरी से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद लेकर जा रही मालगाड़ी का वैगन रोजा जंक्शन यार्ड में पटरी से उतर गया। इसका पता लगने पर रेलवे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने पटरी से उतरे बैगन को अलग करके मालगाड़ी ले जाकर यार्ड में खड़ी करा दी। पटरी से उतरे वैैगन को चढ़ाने का काम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को रोजा से एक मालगाड़ी खाद लेकर बिहार जाने को थी। रात करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी को रोजा न्यू साइडिंग से प्लेटफार्म नंबर एक पर ले जाया जा रहा था। तभी अचानक इंजन के पास बाले वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इनको चढ़ाने की कोशिश में कुछ दूर घिसटने के बाद पूरी बोगी पटरी से उतर गई। फिर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रात करीब नौ बजे पटरी से उतरी बोगी को अलग किया और खाद भरी गाड़ी को डाउन यार्ड में 26 नंबर लाइन पर ले जाकर खड़ी कर दिया। इसके बाद देर रात तक जेसीबी की मदद से पटरी से उतरी बोगी को चढ़ाने कोशिश चलती रही।
विज्ञापन

रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मालगाड़ी का वैगन पटरी से नहीं उतरा, बल्कि चक्का में पत्थर फंस गया था। उसे निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें