फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, सिपाही और बेटे की मौत, पत्नी और दो बेटियां घायल

Sun, 28 Jun 2020 01:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम में सवार सिपाही और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि शाहजहांपुर से ट्रांसफर होने पर सिपाही परिवार के साथ मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक सिपाही अजय कुमार मूलरूप से शामली के लॉक गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी अनुपमा, बेटा विशेष और दो बेटियां वर्तिका और परी हैं। 

विशेष सिपाही का इकलौता बेटा था। शनिवार रात डीसीएम में सामान भरकर अजय मेरठ के लिए चले थे। रविवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर पहुंचे तभी डीसीएम सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और डीसीएम में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिपाही और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी, दो बेटियां और डीसीएम चालक अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें