कैंट में एनसीसी कैंप के दौरान कैडेट को जानकारी देते सेना के जवान। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय कैंप कैंट में प्रारंभ हो गया। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों के 16 स्कूलों और कॉलेजों के 668 कैडेट शामिल हुए।
कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एनसीसी शिविर कैडेट के प्रशिक्षण का अहम हिस्सा हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से योग्य कैडेट के रूप में ढाला जाता है। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि दस दिन में कैडेट को शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा ड्रिल, फायरिंग, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाधा प्रशिक्षण में निपुण किया जाएगा। संवाद