फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक अरुण कश्यप के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव भरगवां निवासी दिनेश कश्यप के 12 वर्षीय पुत्र अरुण कश्यप की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह पॉलेज की देखभाल करने के दौरान नदी में नहा रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे अरुण कश्यप गर्रा नदी के पार पॉलेज को देखने गया था। गर्मी लगने पर गांव के पास ही गर्रा नदी में वह नहाने के लिए उतर गया। नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते वह डूबने लगा। उसके शोर मचाने पर जानवर चरा रहे बच्चों ने देखा तो गांव में पहुंचकर उसके परिजन को सूचना दी।
तब तक डूबने से अरुण की मौत हो चुकी थी। परिजन ने उसका शव नदी से बाहर निकाला और घर ले आए। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इकलौते बेटे की मौत से मां मीरा देवी, बहन सरस्वती, चेतना और रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें