फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि विभाग के सरकारी आवास में सोमवार की शाम करीब छह बजे कर्मचारी प्रवीण तोमर का शव रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका मिला। तीन दिन से दफ्तर नहीं जाने पर अन्य कर्मचारियों ने उसके आवास पर जाकर आवाज दी। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कर्मचारी का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जिठौली गांव के रहने वाले प्रवीण सिंह तोमर (40) कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर को मेरठ से वापस सरकारी आवास आए थे। इसके बाद से प्रवीण अपने दफ्तर नहीं गए थे। कई दिन दफ्तर नहीं जाने पर अन्य कर्मचारियों ने सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास पर जाकर प्रवीण को आवाज दी। अंदर से किसी तरह की हलचल न होने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना कृषि विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी।
उसके बाद उनकी सूचना पर रोजा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी आवास का दरवाजा तोड़ा। कमरे में प्रवीण का शव रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडेे से लटका था। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मेरठ में रहने वाले प्रवीण के साले मोहित सिंह को सूचना दी। इसके बाद प्रवीण का परिवार शाहजहांपुर के लिए चल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोजा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते जान देने की बात सामने आ रही है। परिवार के आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांग था प्रवीण
प्रवीण पैरों से दिव्यांग थे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रवीण दफ्तर और आवास के आसपास के रहने वालों से ज्यादा मिलता नहीं था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रचना भी एक पैर से दिव्यांग हैं। प्रवीण के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें