फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले के आरोपी की निशानदेही पर तलवार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। चाऊमीन बेचने वालों पर जानलेवा हमले करने के मुख्य आरोपी रिशू गुप्ता को पुलिस बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तलवार बरामद कर ली।
विज्ञापन

25 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे घास मंडी पुलिया पर मुख्य बाज़ार मार्ग में चाऊमीन बेचने वाले मुहल्ला तहबरगंज निवासी सगे भाइयों आलोक और विवेक पर 30-40 लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में आठ नामजद समेत करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
हमले के मुख्य आरोपी मोहल्ला बाजार निवासी रिशू गुप्ता ने आठ अक्तूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जेल में बंद रिशू को बृहस्पतिवार को न्यायालय से चार घंटे की रिमांड मिली। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल तलवार को उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोपी से खून से सनी तलवार को बरामद किया गया है। आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें