फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दौरे के बाद सफाई कर्मचारियों से नहीं कराया सफाई कार्य, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आवास विकास परिषद कालोनी बरेली मोड़ पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में सफाई कार्य के लिए लगाए गए एक सुपरवाइजर समेत 20 सफाई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री दौरे के बाद अचानक काम कराने से इनकार कर दिया गया। इससे आक्रोशित सफाईकर्मियों ने कॉलोनी के दूसरे चौराहे पर स्थापित बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोबारा काम पर रखवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर करीब डेढ़ माह पूर्व आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ की साफ सफाई के लिए एक सुपरवाइजर समेत 20 सफाई कर्मचारियों को लगाया था। प्रत्येक कर्मचारी को नौ हजार मानदेय देना तय हुआ था। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें 26 दिन का मानदेय भी दिया गया। बृहस्पतिवार को अचानक उनसे काम करने से मना कर दिया।
इससे आक्रोशित सफाई कर्मियों ने चौराहे पर स्थापित बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा के पास नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि ड्यूटी पर नियुक्त करते समय उन्हें संविदा पर लगाने की बात कही थी। अब अचानक काम पर रखने जाने से मना कर दिया गया। इससे उनके और परिवार के आगे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शीघ्र नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, रंजीत, राहुल, राकेश, तुषार बिरजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारिश के समय नाला व अन्य कार्यक्रमों व अभियान के दौरान सफाई कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को लगाया जाता है। इनसे आवश्यकतानुसार कार्य कराने के साथ भुगतान किया जाता है। जब कार्य समाप्त हो गया, तो उनकी जरूरत नहीं रही। किसी को सफाई कार्य के लिए नियुक्त नहीं किया है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें