पोस्टमार्टम हाउस पर सुखबीर के परिजन जानकारी देते हुए । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। क्षेत्र के गांव मुड़िया नारायण निवासी सुखबीर (30) का शव घर से कुछ दूरी पर शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सुखबीर मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी सविता, दो बेटों और दो बेटियों का भरण-पोषण करता था। पिता बृजपाल ने बताया कि सुखबीर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बगैर कुछ बताए कहीं चला गया था। दिन भर तलाश करने के बाद शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना परिवार को दी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे पर लटके शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिता का कहना है कि सुखबीर का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। सुखबीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है।