फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से मैरिज लॉन में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं संचालक : सीओ

विज्ञापन
तिलहर थाने में मैरिज लान संचालकों की मीटिंग लेते सीओ अरविंद सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। मैरिज लॉन संचालकों के साथ थाना में बैठक कर सीओ अरविंद कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे आदि लगवाने के निर्देश दिए हैं। मानकों को पूरा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सीओ अरविंद कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा मुख्य द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल व अन्य स्थानों पर भी लगाएं, जिससे किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह समारोह में शस्त्र लाने और हर्ष फायरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी तरह का ज्वलनशील उपकरण मैरिज लॉन के अंदर नहीं रहना चाहिए।
कहा कि शादी की बुकिंग करते समय एक पत्रक पर सभी नियमों को लिखकर उस पर हस्ताक्षर जरूर कराएं तथा बुकिंग की सूचना थाने पर दें। जरूरत पड़ने पर तत्काल 112 नंबर और थाना पुलिस को सूचित करें। पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि मैरिज हाल में पुलिस और संबंधित अधिकारियों के नंबर लिखे होने चाहिए। इस दौरान मैरिज लॉन संचालक खुर्शीद अहमद, सुहेल अहमद, दिलीप रस्तोगी, मोहम्मद फिरदौस, अरशद, शिव कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रियंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें