शाहजहांपुर के वीडीएफ स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य प्रीति आनंद।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित करने के साथ ही कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षाफल पाकर छात्र-छात्राएं खुश हुए।
प्राप्त अंकों के आधार पर नर्सरी के विहान सक्सेना व पीहू सक्सेना प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय और नित्या मिश्रा ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। केजी के ईशान सक्सेना, समक्ष सक्सेना, माही चौहान प्रथम, वंश कुमार द्वितीय तथा आदविक सक्सेना तृतीय, कक्षा एक के प्रद्युमन यादव ने पहला, गुरुलीन दूसरा व मेघा तीसरा स्थान पाया।
इसी तरह से कक्षा दो में दान्या प्रथम, अलवाज द्वितीय, नायला फातिमा तृतीय, कक्षा तीन में त्रर्षा सैनी पहला, आयुष ककरेजा दूसरा, शौर्य कुमार तीसरा स्थान पाया। कक्षा चार, पांच व छह के छात्र-छात्राओं ने भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त किए। सभी को प्रधानाचार्या प्रीति आनंद ने परीक्षाफल व पुरस्कार सौंपा। सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद