शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान और दूसरी पाली में उर्दू, पंजाबी आदि विषय की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट का पहली पाली में कोई पेपर हुआ, लेकिन दूसरी पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान 1143 परीक्षार्थी अनुस्थित रहे।
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा में 13 हजार 144 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12001 ने परीक्षा दी, जबकि 1143 अनुस्थित रहे। इंटरमीडिएट के उर्दू विषय की परीक्षा में 327 परीक्षार्थी पंजीकृत, 312 उपस्थित तथा 15 अनुपस्थित हुए। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के किसी भी विषय का पेपर नहीं हुआ। इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र बहीखाता विषय का पेपर हुआ। 367 परीक्षार्थी पंजीकृत, 351 उपस्थित तथा 16 अनुपस्थित रहे। बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं।