स्टार्टर सिग्नल को ठीक करते रेल कर्मचारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मालगाड़ी के खुले दरवाजे से टकराकर स्टार्टर सिग्नल टूट गया। इसकी सूचना मिलने पर ट्रेनों को ट्रैक बदलकर एक नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया। सोमवार रात तीन बजे रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही मालगाड़ी के खुले दरवाजे से टकराकर स्टार्टर सिग्नल टूट गया। गश्त के दौरान चाबीमैन की नजर टूटे स्टार्टर सिग्नल पर पड़ी तो उसने पावर केबिन और कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को एक नंबर लाइन पर लिया गया।
इसके बाद सिग्नल टूटकर गिरने से गिरे हुए मलबे को रेलवे ट्रैक से साफ कराया गया। तब दो नंबर लाइन से ट्रेनों का संचालन चालू हुआ। 17 नवंबर को भी यही सिग्नल मालगाड़ी के वैगन का दरवाजा खुला होने से टकराकर टूटा था। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति लापरवाही को साफ दर्शाती है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।