शाहजहांपुर के बचपन स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आवास विकास स्थित बचपन स्कूल में स्पोर्ट वीक की शुरुआत हो गई है। स्कूल के प्रबंधक राम नरेश यादव और निर्देशिका सुधा यादव ने गुब्बारे उड़ाकर स्पोर्ट वीक की घोषणा की। खेलकूद सप्ताह का शुभारंभ प्रधानाचार्य आकांशा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।
प्रबंधक राम नरेश यादव ने खेलों के महत्व के बारे में बच्चों को बताया और प्रोत्साहित किया। चेस में कक्षा सात के हर्षित कुुमार, कैरम में कक्षा पांच की माविया, लूडो में कक्षा तीन के केशव और कक्षा चार के श्रेष्ठ मैथिल, फ्रॉग रेस में कक्षा दो के नवाज, जलेबी रेस में दक्ष, माधव, टॉफी रेस में रयांश, प्रिया, बिस्किट रेस में कक्षा यूकेजी के आरव और श्रेष्ठ रिंग रेस में कक्षा पीएनसी के अनन्या और फतेह आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया।
बच्चों को शूटिंग एकेडमी ले जाया गया। जहां सनी गुप्ता ने बच्चों को शूटिंग के बारे में बताया। सुधा यादव ने अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद