फुटवॉट की विजेता शाहजहांपुर की पुलिस टीम को ट्राफी देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस.आनंद। स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हथौड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शाहजहांपुर की महिला और पुरुष टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बरेली और पीलीभीत की टीम को हराकर जीत हासिल की। विजयी टीमों को डीएम और एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रोजा के जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय 70वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी। प्रतियोगिता की मेजबानी शाहजहांपुर पुलिस टीम ने की। शुक्रवार को प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बरेली के बीच हुआ। इसमें शाहजहांपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बरेली की टीम को 3-0 से हराकर जीत हासिल की।
इसके बाद पुरुष वर्ग का फाइनल मैच शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने पीलीभीत की टीम को 1-0 से हरा दिया। इस प्रतियोगिता में जोन की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला देखने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद भी स्टेडियम पहुंचे। दोनों विजेता टीमों को डीएम और एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फुटवॉट की विजेता शाहजहांपुर की महिला पुलिस टीम को ट्राफी देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस.?- फोटो : SHAHJAHANPUR