खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजयी प्रतिभागियों को भाजपा विधायक ने इनाम बांटे।
मीरानपुर कटरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बालकों की 100 मीटर दौड़ में पारस ने पहला और आकाश ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में देवप्रताप प्रथम व आकाश दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में शिवेंद्र पहले और आकाश दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कबड्डी में आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज कटरा ने बाजी मारी। लंबी कूद में देवप्रताप पहले और शिवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल में खुदागंज को विजेता और कटरा को उपविजेता घोषित किया गया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में अंशिका पहले और सुचेता गंगवार दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में शबा पहले और छाया दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंशिका पहले और शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सगुन पहले और अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं।
इस दौरान विधायक वीर विक्रम सिंह और ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए। कार्यक्रम में बीडीओ सीमा अग्रवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नैंसी गुप्ता, संजीव सक्सेना, ओमकार सक्सेना, शैलेंद्र कुमार, रितु सक्सेना, पूजा गौतम एवं व्यायाम शिक्षक सचिन प्रेमी मौजूद रहे।