फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हराकर पूरे बहुमत से बनेगी सपा सरकार : रियाजुद्दीन

विज्ञापन
समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव वकील अहमद उर्फ रियाजुद्दीन सैफी का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी मजदूर सभा बैठक हुई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं से बूथ जिताकर प्रदेश में सपा सरकार और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव वकील अहमद उर्फ रियाजुद्दीन सैफी ने कहा कि प्रदेश में चुनाव शुरू हो चुके हैं और सपा अपने नेता अखिलेश यादव के पिछली सरकार में किए ऐतिहासिक कामों के दम पर चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन

बोले कि भाजपा की धोखेबाज, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को हराकर पूरे बहुमत से सपा सरकार बनेगी। वादा किया कि सपा सरकार बनते ही प्रदेश में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। भाजपा सरकार सिर्फ चुनावों तक के लिए ही राशन देने की घोषणा की है, लेकिन अखिलेश यादव ने सपा सरकार में लगातार पांच साल तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की है।
उन्होंने मजदूर सभा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से अपने बूथ को जितवाकर प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने की अपील की है। मुख्य अतिथि का सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रामाधार यादव, राममिलन, जाकिर खान, सोनू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, मंजेश यादव, वीरेंद्र यादव, सोनपाल सिंह, मोर पाल सिंह, अवधेश पाल सिंह, पुनीत मिश्रा, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें