फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी हुए सख्त, गर्रा घाट व गांधी पार्क पर नशेड़ियों को खदेड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी पार्क में टूटी पड़ी बेंच संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के गर्रा घाट व गांधी पार्क में नशेड़ियों और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। राजघाट चौकी से चंद कदम पर स्थित गांधी पार्क में ग्रिल व बिजली के बल्ब चोरी होने पर एसपी ने चौक कोतवाल को दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस के सक्रिय होने के बाद अराजकतत्वों के हटने से गर्रा घाट के सौंदर्यीकरण में नगर निगम को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राजघाट चौकी और अजीजगंज चौकी के बाद स्थित गर्रा घाट को नशेबाजों ने अपना ठीया बना रखा है। घाट के किनारे स्मैक और शराब पीते हुए लोग अक्सर मिल जाते हैं। इंजेक्शन लगाकर नशा करने वाले भी यहां पर आते रहते हैं। एकांत जगह होने के कारण नशेड़ी को परेशान करने वाला कोई नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ नदी किनारे बड़े पैमाने पर जुआ चलता रहता है। इसी तरह गांधी पार्क में भी अराजकतत्व सक्रिय रहते हैं। अराजकतत्वों ने पार्क में लगे बल्ब भी निकाल लिए। इसी तरह बैंचों के पटले भी तोड़ डाले। अराजकतत्वों के कारण लोग गांधी पार्क में आने से कतराते हैं। गर्रा और गांधी पार्क की हालत की खबरों को अमर उजाला ने मुहिम के तहत प्रकाशित करते हुए अधिकारियों के संज्ञान में लाने का प्रयास किया। नगर आयुक्त ने भी चोरी के चलते निराशा जताई थी। मुहिम में जुड़ते हुए एसपी एस. आनंद ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अराजक तत्वों पर सख्ती से निपटने के निर्देश चौक कोतवाल को दिए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस की गश्त बढ़ने के बाद चोरी की वारदात पर लगाम लगेगी, साथ ही अराजक तत्वों को पार्क से खदेड़ने से चोरी की वारदात पर अंकुश लगेगा, जिससे नगर निगम को गर्रा घाट को विकसित कर सौंदर्यीकरण कराने में सहायता मिलेगी।
-गर्रा घाट व गांधी पार्क में सक्रिय अराजकतत्वों व नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौक इंस्पेक्टर को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। किसी भी हाल में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एस. आनंद, एसपी
-शहर का प्रत्येक प्वाइंट हमारी योजना में है। कई जगहों पर काम कराने पर वहां से सामान चोरी हो जाता है। चोर ग्रिल तक निकाल ले जाते हैं। माहौल सुरक्षा वाला मिलने पर गर्रा घाट पर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें