फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर दिव्यांग की जमीन पर कब्जा कराने और थाने में पीटने का आरोप

विज्ञापन
गांव दिउरिया निवासी दिव्यांग रामरतन - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने गांव दिउरिया कॉलोनी निवासी दिव्यांग रामरतन का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। रामरतन ने एसपी के सामने पेश होकर अपनी व्यथा बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामरतन ने बताया कि वह 46 वर्ष का है और वह पैरों से दिव्यांग है। उनकी जगह पर 23 मई को पुवायां थाने के एक सिपाही ने अवैध कब्जा करा दिया था। आरोपी नींव भरने लगा तो उसने एतराज जताया, इस पर उनके साथ गाली गलौज कर पिटाई की गई। उन्होंने यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस उनको थाने ले आई और वहां मौजूद सिपाही ने उनको काफी पीटा।
दो दिन तक थाने बंद रखा गया और उससे छह हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर उसका 151 में चालान कर दिया गया। रामरतन ने एसपी से मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर वह जांच के लिए गए थे। जमीन का विवाद में आरोप लगाया जा रहा है। चालान के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह का कोई मामले सामने आता है तो जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें