फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नवलपुर नाहिल में कूड़ा डालने के विवाद में हुई मारपीट में दो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालिस्टर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 जून की शाम को उनके पड़ोसी विपिन ने उनके मकान के पास कूड़ा डाल दिया। इन्कार करने पर विपिन, नितिन, ओमप्रकाश और बंडा के गांव ठुर्रा निवासी अमोद ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें विपिन के भाई सूरज, भतीजे सीपी सिंह व भांजे दीपू घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश ने पुलिस से कहा, बालिस्टर, सीपी सिंह, सूरजपाल व दीपू के साथ कूड़ा डालने के कारण मारपीट हो गई। इसमें उनका बेटा नितिन, पत्नी देवकांती व अमोद घायल हो गए। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें