फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ जुलाई को जेल भरो आंदोलन करेगी वीपीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें पार्टी द्वारा जेल भरो आंदोलन के प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आठ जुलाई को वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ता खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्र होकर जिला कारागार कूच करेंगे।
विज्ञापन

इसमें मिशन के संस्थापक अध्यक्ष विश्वात्मा भरत गांधी भी सम्मिलित होंगी। बताया कि विश्वात्मा भरत गांधी को प्रदेश में खतरा है, इसलिए प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करे। ज्ञापन देने वालों में संयोजक सुरपति सिंह, उदयवीर सिंह, रामनिवास वर्मा, रामौतार, राधेश्याम, नन्ही देवी, सुनीता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें