शाहजहांपुर। गोरखपुर और गोंडा रेलवे लाइन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम के कार्य के बावजूद अप और डाउन लाइन की सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को बंद नहीं किया गया। जबकि मुरादाबाद के रेल अफसरों ने दो दिन ट्रेन नहीं चलने का नोटिस भी जारी किया था।
सीतापुर पैसेंजर रोजाना सुबह यहां से रवाना होती है। सीतापुर रूट पर जाने वाले नौकरीपेशा, मजदूर, छात्र-छात्राएं व व्यापारी सफर करते हैं। रोजाना ही काफी यात्रियों का ट्रेन से आना-जाना होता है। गोरखपुर और गोंडा रेलवे लाइन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम पर कार्य होने के चलते 27 व 28 जुलाई को ट्रेन बंद रहने की सूचना दी गई थी, लेकिन गाड़ी को निरस्त ही नहीं किया गया।
ऐसे में ट्रेन में यात्रियों की संख्या घट गई। हालांकि, मंगलवार को ट्रेन में कुछ यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। स्थानीय रेल अफसर ने बताया कि ट्रेन को निरस्त करने का नोटिस निकाला था। फिर भी ट्रेन चलती रही।