फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर पैसेंजर रद्द होने  पर यात्रियों का हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
खराब रेल इंजन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
यहां से चलकर सीतापुर होते हुए बालामऊ जंक्शन तक जाने वाली सवारी गाड़ी का इंजन रविवार को सुबह रोजा जंक्शन से नहीं आ पाने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया। ट्रेन निरस्त होने की सूचना ढाई घंटा देरी से दिए जाने से स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्री भड़क उठे। उन्होंने एसएस ऑफिस और टिकट घर में जमकर हंगामा किया। बाद में रेल अफसरों ने यात्रियों के टिकट की धनराशि वापस कराकर उन्हें किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन

सुबह 6.20 बजे यहां से सीतापुर के लिए रवाना होने वाली 54328 डाउन सवारी गाड़ी का डीजल इंजन रोज सुबह रोजा जंक्शन के यार्ड से यहां आता है। रोजाना की तरह रविवार को भी सीतापुर पैसेंजर का इंजन रोजा जंक्शन से मंगाया गया। इस बीच, टिकट घर से सीतापुर समेत ब्रांच लाइन के अन्य स्टेशनों के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई। इसी के साथ टिकट ले चुके यात्रियों की प्लेटफार्म पर भीड़ जुटने लगी। 
दो घंटे बीतने पर भी यार्ड में खड़ी सीतापुर पैसेंजर की बोगियां प्लेटफार्म पर नहीं पहुंचीं तो यात्रियों में बेचैनी होने लगी। पूछताछ खिड़की से मालूमात किए जाने पर भी ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा, जब लाउडस्पीकर से सीतापुर पैसेंजर रद्द होने का एनाउंसमेंट होने लगा। यात्रियों ने एसएस ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। तब तक स्टेशन अधीक्षक एके गौतम अपने कार्यालय से उठकर पॉवर केबिन की ओर जा चुके थे। 
विज्ञापन

इस पर यात्रियों के जत्थे ने टिकट घर की ओर कूच किया और वहां भी जमकर नारेबाजी की। प्रवर गाड़ी अधीक्षक बीएस बिष्ट और मुख्य टिकट अधीक्षक इकबाल अहमद ने यात्रियों को सवारी गाड़ी के इंजन में अचानक आई खराबी के लिए खेद व्यक्त किया। प्रवर गाड़ी अधीक्षक बिष्ट ने यात्रियों को बताया कि रोजा से जो इंजन मंगाया, उसमें तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेन को रद्द करना पड़ा है। 
हालांकि, सीवीएस इकबाल अहमद ने तमाम यात्रियों के टिकट निरस्त करके उन्हें किराए की धनराशि वापस लौटाने की व्यवस्था की, लेकिन भीड़ और हंगामेबाजी के कारण तमाम यात्री टिकट कैंसिल कराए बगैर ही सफर पूरा करने के लिए रोडवेज स्टेशन की ओर कूच कर गए। 

सिर्फ 84 यात्रियों ने वापस कराए टिकट
मुख्य टिकट अधीक्षक इकबाल अहमद के अनुसार 54328 डाउन सीतापुर होते हुए बालामऊ जंक्शन तक जाती है, लेकिन जिन लोगों ने टिकट रद्द कराए, उनमें अधिकांश सीतापुर और उससे पहले पड़ने वाले स्टेशनों के यात्री थे। उन्होंने बताया कि 10 रुपये से लेकर 25 रुपये कीमत के 84 टिकट रद्द करके यात्रियों को पूरी धनराशि वापस लौटा दी गई। 

भाकपा ने की रेल प्रशासन की भर्त्सना
सीतापुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने की वजह से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सह सचिव रामशंकर लाल, राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार और अन्य कई पदाधिकारियों को सीतापुर के हेमपुर क्षेत्र में प्रस्तावित दौरा रद्द करना पड़ गया। बाद में भाकपा नेताओं ने आपात बैठक करके रेल प्रशासन की मनमानी की कड़ी भर्त्सना की। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेन रद्द होने की सूचना समय से नहीं मिलने के कारण तमाम यात्रियों को स्टेशन पर व्यर्थ समय गवाना पड़ा और आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें