सिधौली के एमए पब्लिक स्कूल में आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस माइनारिटी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल में हुई गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में कृष्ण पाल ने प्रथम, बिलाल मंसूरी ने द्वितीय, रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा सिंह ने प्रथम, रेखा यादव ने द्वितीय, रीना गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आसाब खान ने प्रथम, आदित्य त्रिवेदी ने द्वितीय, अर्जुन राजवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा, इरम मंसूरी, नीतेश कुमार त्रिवेदी, शिखा अवस्थी, शिल्पी अवस्थी, रुद्रदेव वर्मा, संघप्रिय गौतम, नीतू सिंह, प्रियंका सिंह, मनीषा सिंह, जलज मिश्रा रजत कुमार गुप्ता, सलमान खान आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद