निगोही में निकाली गई शिव बारात में नृत्य करते शिव पार्वती के स्वरुप । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। गाजेबाजे और धूमधड़ाके के साथ निगोही कस्बे में शिव बरात निकाली गई। राधा-कृष्ण के मनोहारी नृत्य से शिव भक्त झूमने लगे। छतों से पुष्प वर्षा की गई। सोमवार को निगोही रामलीला कमेटी के सदस्य रामलीला मंच पर एकत्र हुए। पं. राजेश वाजपेयी के मंत्रोच्चार के साथ विधायक रोशनलाल वर्मा ने हवन-पूजन किया।
विधायक ने शिव, भगवान विष्णु, ब्रह्मा व शिवगणों की आरती की। इसके बाद शिव बरात ने प्रस्थान किया। शिव बरात रामलीला मैदान से निगोही की बीओबी, शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना, सीएचसी, हमजापुर चौराहे, कयूम खां के मकान, गल्ला बाजार, मुजम्मिल खां, युनुस खां के मकान, भगवान मंदिर, संगम इंटर कॉलेज, ऊंची चौपाल, जायसवाल रेस्टोरेंट होती हुई रामलीला मैदान में समाप्त हो गई।
शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा की। मेला प्रबंधक ने बताया कि निगोही रामलीला नौ नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर को रावण वध के साथ समाप्त होगी। आयोजन में जितेंद्र गुप्ता, संजू मिश्र, रामभजन, डॉ. रामनिवास आदि का सहयोग रहा। संवाद