फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस बोर्ड परीक्षा बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग द्वारा बृहस्पतिवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान संस्था ने बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली वाल्मीकि समाज की 11 बालिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की सदस्य वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दीपा नारायण, स्वाति, सेजल, वैशाली, रश्मि, सोनाली, कुमारी नैंशी, अन्नू, संजना, तनीषा, सोनिया को सम्मनित किया। वाल्मीकि संस्था के अध्यक्ष मुरारीलाल भास्कर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
बालिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई को आदर्श बताते हुए उनके जैसा बनने की इच्छा जाहिर की। विंग संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई सभी नारियों की आदर्श हैं। साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष वीना सिंह, विम्मी सैनी, अर्चना अग्रवाल, स्तुति गुप्ता, मोनिका मेहरोत्रा, प्रियंका कपूर, रश्मि कपूर, रमन गुप्ता, रेखा वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहीं। विकास चन्द्र, राजीव सिंह, अमित वाल्मीकि, रामकृपाल, अभय कुमार, कुमार शालू, सुनील भारती, डॉ. श्यामपाल सिंह, सुनील भास्कर, भारती आदि भी मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर के रोटी गोदाम प्रांगण में लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण करतीं महिला शिक्षक संघ क- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें