पुवायां क्षेत्र में शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : प्रयागराज
पुवायां थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे शादी कार्यक्रम में मामूली कहासुनी होने पर मोहल्ला कुरगंजा के दिनेश कुमार के बेटे ओम (18) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओम के पिता दिनेश कुमार ने नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल अग्निहोत्री के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरूर करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार ओर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।