फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड तक मार्ग बनाने की मांग, कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला ऐमनजई जलालानगर के मार्ग का निरीक्षण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से रिंग रोड तक सड़क निर्माण की संभावनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निरीक्षण किया। भाजपा नेता मुकेश राठौर के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर में पूर्वोत्तर रेलवे का शाहजहांपुर स्टेशन मौजूद है। इस स्टेशन के आगे रास्ता बंद हो जाता है। जबकि उससे लगभग 2.50 किमी आगे रिंग रोड निकलता है। इस रिंग रोड तक नया मार्ग निर्माण किए जाने को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में शैलेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, पप्पू पाल, संजीव शर्मा आदि ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मार्ग को रिंग रोड से जोड़ने का सुझाव दिया गया। बताया कि इस मार्ग के निर्माण से महानगर की आबादी का बहुत बड़ा भाग रिंग रोड से सीधे जुड़ जाएगा और शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसका संज्ञान लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने क्षेत्र का भ्रमण कर मार्ग निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग निर्माण को लेकर संबधित विभाग के साथ विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें