पड़ोसी जिलों के महाविद्यालयों को मिल सकता है लाभ
शाहजहांपुर जिले में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध 51 महाविद्यालय हैं। एसएस कॉलेज के विश्वविद्यालय बनने से जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आएगा क्योंकि बरेली यूनिवर्सिटी से बड़े पैमाने पर कॉलेज संबद्ध होने से बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। शिक्षा की गुणवत्ता पर बेहतर तरीके से नजर रखना संभव नहीं होता।
शाहजहांपुर में यूनिवर्सिटी बनने से जिले के महाविद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में परिवर्तन आएगा। संभावना है कि बरेली यूनिवर्सिटी का बोझ कम कर आसपास के जनपदों के कॉलेजों को जिले से संचालित होने वाली यूनिवर्सिटी से संबद्ध किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी मामला स्पष्ट नहीं है।